Punjab: अंतरराज्यीय व क्रॉस-बॉर्डर नार्को-टेरर मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नार्को-टेरर नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने पर विशेष जोर

Punjab Cross-Border Terror Module: एसएएस नगर (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) मोहाली  में खुफिया जानकारी के आधार पर की गई बड़ी कार्रवाई में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ…

War Punjab: अंतरराज्यीय व क्रॉस-बॉर्डर नार्को-टेरर मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नार्को-टेरर नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने पर विशेष जोरDrugs

Punjab Cross-Border Terror Module:

एसएएस नगर (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) मोहाली  में खुफिया जानकारी के आधार पर की गई बड़ी कार्रवाई में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC), एसएएस नगर ने अंतरराज्यीय और सीमा पार सक्रिय नार्को-टेरर मॉड्यूल की एक अहम वित्तीय कड़ी का पर्दाफाश किया है. इस मामले में सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

पाकिस्तान से तस्करी-

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सतनाम सिंह ने पाकिस्तान आधारित ड्रग तस्कर के इशारे पर अपने बैंक खाते और यूपीआई आईडी का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन को आगे भेजने के लिए किया. यह सीधे तौर पर आतंकी फंडिंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.

जीरो टॉलरेंस नीति –

जांच एजेंसियों के अनुसार यह नेटवर्क भारी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी, अवैध हथियारों की तस्करी और नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा में हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा हुआ पाया गया है. पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसकी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नार्को-टेरर नेटवर्क की वित्तीय और लॉजिस्टिक रीढ़ तोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त व निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी.

अन्य ख़बरें जानें-

Ferozepur Firing: फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के कदीम गांव में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *