Punjab Heatwave Alert:
दिल्ली, राजस्थान, हरियाण साहित पंजाब भी भट्ठी सा तप रहा है। राज्य में इस समय भीषण गर्मी और लू के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में 24 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई जिलों में लू से लेकर गंभीर लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
पंजाब भीषण लू की चपेट में
विभाग के मुताबिक वीरवार को पूरा पंजाब ही भीषण लू की चपेट में रहेगा। शुक्रवार को 11 जिले भीषण लू से प्रभावित रहने की संभावना है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर व पटियाला शामिल हैं। लगभग सभी जिले भीषण लू की चपेट में रहने वाले हैं। आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइज़री जारी
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइज़री जारी की है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि, गरमी से खुद को बचाने के लिए लस्सी, नींबू पानी आदि तरल पदार्थों को पीते रहें। जितना हो सके, घर से बाहर न निकले। गरमी के दिनों में हमेशा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और छाते का इस्तेमाल करें। नव जन्मे बच्चों, मोटापे से परेशान लोगों, दिमागी तौर पर बीमार लोगों, दिल की बीमारियों से परेशान लोगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को हीट स्ट्रोक का ज्यादा खतरा होता है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Heatwave Alert: हिमाचल में भी हिटवेव का अलर्ट, ऊना में पारा 44 डिग्री
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


