Weather Update Today: पंजाब और हरियाणा में मॉनसून की सक्रिय है. 4 अगस्त को भी दोनों राज्यों में बारिश जारी हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए कुछ जिलों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है.
कहां-कहां हो सकती है भारी बारिश?
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और कपूरथला जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और करनाल जिलों में भी आज दिनभर गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश की संभावना है.
IMD का ने बताया है कि
“4 अगस्त को पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में जलभराव और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. IMD ने ऑरेंज अलर्ट के तहत स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा है और आपात सेवाओं को सक्रिय मोड में रखा गया है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आज अधिकतम तापमान 29°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रह सकता है.
किसानों के लिए अहम सलाह-
बारिश से खरीफ फसलों, विशेष रूप से धान और मक्के को लाभ मिल सकता है, लेकिन ज़्यादा पानी खेतों में जमा हो जाने से फसलों को नुकसान भी हो सकता है।. किसानों को सलाह दी गई है कि वे, खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखें
शहरी क्षेत्रों में क्या असर?
चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, पंचकूला, गुरुग्राम और अंबाला जैसे शहरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.
कुछ क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम, सड़क पर फिसलन और बिजली की कटौती की खबरें भी मिल रही हैं. भारी बारिश की संभावना (ऑरेंज अलर्ट)
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



