ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में तेजी से बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है | नशे की समस्या से निपटने के लिए सही कदम न उठाने के लिए हाईकोर्ट ने जहां पंजाब सरकार को फटकार लगाई है तो वहीं हाईकोर्ट ने अब पंजाब पुलिस का मार्गदर्शन करने का भी जिम्मा उठा लिया है |
हाईकोर्ट ने सरकार और पुलिस को कुछ जरुरी दिशा निर्देश जारी किए हैं | इस बीच कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को स्पेशल टास्क फोर्स का नए सिरे से गठन करने का भी निर्देश दिया है।
Watch Video
