पंजाब-हरियाणा में ‘हीट’ स्ट्राइक, कई जगहों पर 45 के पार पारा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गर्मी का मौसम है, तो जाहिर है गर्मी होगी ही | लेकिन इस मई के महीने में भीषण गर्मी से कैसे बचे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गर्मी का मौसम है, तो जाहिर है गर्मी होगी ही | लेकिन इस मई के महीने में भीषण गर्मी से कैसे बचे | डॉक्टर क्या कहते हैं। और हरियाणा पंजाब में कहां किस तरह गर्मी लोगों को परेशान कर रही है |

मई का महीना और तापमान 45 डिग्री के पार जी हां..हरियाणा और पंजाब के कई ऐसे जिले हैं जहां पर गर्मी अभी से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। आगे जून का महीना बाकी है। अब सवाल ये उठता है कि अगर मई में मारने वाली गर्मी है तो जून में ये गर्मी कितना जलाएगी।

गर्मी से बचने के लिए लोग छुट्टियां मनाने हिल स्टेशन्स जाते हैं। नदियों के किनारे पिकनिक मनाते हैं। और नदियों में नहाकर गर्मी को मात देने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करने की सोच रहे हैं तो ना करें क्योंकि कई ऐसी नदियां है जहां गर्मी को मात देने की तरकीब आपके लिए मौत का सबब बन सकती है |

मई की मारने वाली गर्मी, तेज धूप, लू के थपेड़े, गर्म हवाएं इनसे सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पेड़ पौधे और बेजुबान भी परेशान हैं। ऐसे में अगर इंसान को बिना पानी के रहना पड़े, पानी के लिए मटके लेकर दो-दो किलोमीटर तक भटकना पड़े और फिर भी पानी ना मिले तो सोचिए क्या हाल होता होगा।

Watch Video

https://youtu.be/rXuNb5FqvOI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *