पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 7 नवंबर: कर्मचारी हितैषी एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (पीआईसीटीईएस) के महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत…

Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Wednesday launched a sharp attack on traditional political parties, stating that

चंडीगढ़, 7 नवंबर: कर्मचारी हितैषी एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (पीआईसीटीईएस) के महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी देकर और समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करके अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “दिवाली के शुभ अवसर पर पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़े लाभों की घोषणा की है। सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (पिकटस) के लिए महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है, जिससे यह 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित कर दिया है। यह फैसला इन कर्मचारियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा।”

उन्होंने बताया, “राज्य सरकार ने अब इन कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ देने का भी फैसला किया है। सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य सरकार अपने कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। हम उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें वे सभी लाभ मिलें, जिनके वे हकदार हैं।”

दिवाली के पवित्र त्योहार पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “रोशनी का यह त्योहार पंजाब भर के हर घर में खुशहाली और तरक्की लेकर आए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *