ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार कर्ज माफी देने के नाम पर पंजाब के किसानों के साथ बहुत ही गंदा मजाक कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के किसानो से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्ज माफ करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस बात को लेकर पंजाबवासियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया।
पर पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब के किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। पंजाब सरकार ने कर्ज माफी स्कीम को लागु की पर इसके बावजुद भी पंजाब में किसान आत्महत्या सिलसिला लगातार बढ़ता ही गया।
पहले किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे थे पर जब कर्जमाफी स्कीम लागू की गई तो किसान इस स्कीम में नाम ना आने के कारण आत्महत्या करने लगे।
इतना ही नहीं पंजाब सरकार कर्ज माफी स्कीम को लेकर किसानों के साथ बहुत भद्दा मजाक किया है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में जिन किसानों पर लाखों का कर्ज था सरकार ने उन किसानों को कर्जमाफी स्कीम के तहत सिर्फ 2 रूपए, 9 रूपए , 23 रूपए , 27 रूपए, 13 रूपए तक की राहत दी। जिस कारण पंजाब सरकार किसानों के साथ उनकी परेशानी को लेकर मजाक किया गया।
सूत्रों का कहना है कि कोटली अब्लू के जसपाल सिंह जिनका 1999 में देहांत हो गया था उनको 2 रूपए की राहत दी गई। जबकि इन पर लगभग 1.4 लाख रूपए का कर्ज था पर इनको महज दो रूपए की राहत दी गई। इन एक और किसान भी है जिन पर लाखो का कर्जा था पर उनको सिर्फ 13 रूपए की राहत दी गई। इस पर जिला प्रशासन का कहना है कि ये किसी दस्तावेज की गलती के कारण हो सकता है जिसकी जांच की जाएगी।
पंजाब सरकार की कर्ज माफी की राहत स्कीम से संबंधित इस तरह के कई हैरानीजनक पक्ष सामने आए है। पर पंजाब सरकार इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। जिस कारण लोगो का पेट भरने वाला अन्नदाता कर्ज से परेशान को अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है।




