काहन सिंह पन्नू का बड़ा बयान- फरमान से पहले की धान की बिजाई तो उजाड़ दी जाएगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसानों ने सरकार से लगातार बिजली की मांग को लेकर धान की बिजाई सरकार के फरमान से पहले ही शुरू कर दी है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसानों ने सरकार से लगातार बिजली की मांग को लेकर धान की बिजाई सरकार के फरमान से पहले ही शुरू कर दी है। जिस कारण खेतीबाड़ी के सचिव और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन काहन सिंह पन्नू ने इन किसानों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए है। उन्होने कहा कि जो भी किसान 20 जून से पहले धान की बिजाई करेंगा उसकी बिजाई को उजाड़ दिया जाएगा। इसके इलावा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

kahan singh pannu

साथ ही पन्नू का ये भी कहना है कि सरकार की इस कार्रवाई से दूसरे किसानों को सबक मिलेगा। चेयरमैन पन्नू का ये भी कहना है कि हर साल पंजाब का पानी ढाई फूट नीचे जा रहा है इसलिए पंजाब के किसानों को पंजाब को बचाने के लिए सहयोग देना चाहिए।

sowing paddy

धान की बिजाई यदि मानसून के दौरान हो तो पंजाब का पानी बचाया जा सकता है। इसके इलावा पन्नू का ये भी कहना है कि पंजाब के किसानों को धान के इलावा और फसलों की भी बिजाई करनी चाहिए। किसान यूनियन की अगुवाई में किसान फरमान से पहले धान की बिजाई कर रहे है जिस कारण सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *