पंजाब सरकार की तरफ से अनुसुचित जाति के लिए नए साल का तोहफा

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति और बेघर परिवारों के लिए नए साल के तोहफे के रुप में मकान बनाने के लिए प्लॉट देने…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति और बेघर परिवारों के लिए नए साल के तोहफे के रुप में मकान बनाने के लिए प्लॉट देने का फैसला किया है।

Punjab government

इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए सरकारी अधिकारी सुरभि मलिक ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से अप्रैल 2018 में अनुसूचित जाति  और गरीब बेघर परिवारों को प्लॉट दिए जाएगें। इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद 31 जनवरी 2018 तक अपने ब्लॉक विकास और पंचायत दफ्तर में आवेदन पत्र भर सकेंगे।

captain

28 फरवरी 2018 तक इन आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान सही पाए गए आवेदकों को 15 अप्रैल तक इन आवेदन पत्रों को मंजूरी के लिए भेज दिए जाएगा। 30 अप्रैल तक योग्य आवेदकों को इस संबंधी जानकारी मिल जाएगी। मलिक ने सभी योग्य आवेदकों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोग पंजाब सरकार की इस योजना से अधिक से अधिक लाभ उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *