ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में डेरे से जुडा लिखती जवाब दाखिल किया है। पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब के डेरे और आश्रमों की समय समय पर जांच की जा रही है और अब तक किसी भी डेरे में गैर कानूनी गतिविधियां से जुडा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने सभी डेरो की जांच करने के आदेश दिए थे। ये आदेश हाईकोर्ट ने करीब दो साल पहले किए थे।
जिसके बाद इन आदेशों की पालना ना होने के कारण दायर की गई पटीशन पर सुनवाई की गई। पंजाब सरकार की तरफ से जवाब दायर करने के बाद अब हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जल्द जवाब दायर करने के लिए भी कहा है।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा में साल 2015 के आदेशों के तहत सूबे के सभी जिलों के पुलिस और एसएचओ को अपने अपने क्षेत्रों में चल रहे डेरों के और आश्रमों की जांच करने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद ये जानकारी मिली है कि किसी भी डेरे में कोई भी गैर कानूनी काम नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही समय समय पर इस जांच की रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए है।


