ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानिक सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अलग अलग स्कीमों और विकास प्रोजेक्टों पर पड़े हुए भुगतान के लिए फंड राशि जारी की है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने भुगतान के लिए करीब 1200 करोड़ रूपए की राशि जारी की है।
इसके साथ ही अगस्त महीने के लिए मासिक समाज सुरक्षा पेंशन के लिए भी 140 करोड़ रूपए और बिजली सब्सिडी के लिए 300 करोड़ रूपए जारी किए है। वहीं सूत्रों से ये भी पता चला है कि सूबा सरकार ने ये फंड विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए जारी किए गए है।
वहीं दूसरी तरफ वित्तिय स्थिती को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए सभी विभागों को व्यर्थ के खर्चों को कम करके अधिक से अधिक स्त्रोतों को जुटाने की कोशिश करने के लिए कहा है। इसके अलावा इस राशि को पंजाब के अलग अलग विकास कार्यों के लिए राशि किया गया है।


