ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री दरवार साहिब में बनने वाले लंगर पर बड़ा फैसला किया है। कैप्टन ने कहा कि श्री दरबार साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर के लंगर पर लगने वाला जीएसटी में से पंजाब सरकार अपना हिस्सा नहीं लेगी।
कैप्टन के इस फैसले की सुखपाल खैरा सहित कई सभी मैंबरों ने भी तारीफ की है। विधानसभा में सर्व समिती के साथ मिलकर ये बिल पास किया गया है कि केंद्र सरकार औऱ जीएसटी कौंसल को अपील की जाएगी कि श्री दरबार साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर का जीएसटी माफ किया जाए।

