ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंग और गैंगस्टर, इन दो नामों ने पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में इतनी दहशत फैलाई है कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहना पड़ा | उत्तर भारत के राज्यों में गैंगस्टर इतने ज्यादा सक्रिय हैं कि वो कहीं भी किसी भी वारदात को अंजाम दे देते हैं | पंजाब से निकले इन गैंगस्टरों ने पंजाब ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी अपना गढ़ बनाया हुआ है | बीते दिनों मोहाली में हुई खुफिया विभाग की प्रेस कांफ्रेंस में ये खुलासा हुआ था कि पंजाब के 8 मेन गैंगस काम कर रहे हैं और हरेक गैंग में करीब 50-50 गैंगस्टर काम कर रहे हैं | जो पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में दहशत फैला रहे हैं | उन्होंने ये भी बताया था कि इन 8 गैंग्स को ए केटेगरी में रखा गया है | साथ ही ये भी खुलासा हुआ था कि करीब-करीब 400 गैंगस्टर इस वक्त काम कर रहे हैं |
बठिंडा में 17 जून को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जिसकी जिम्मेदारी सुखप्रीत बुढ्ढा ने ली थी और कहा था कि अमन जैतों और अन्य से हमने ये काम करवाया है | तो उसके बाद खुफिया विभाग सक्रिय था और फिर अमन जैतों और यादू को पुलिस ने पकड़ा था जो उस क्राइम में मेन थे | इसके साथ ही 9 और गैंगस्टरों को भी गिरफ्तार किया था | इसी दौरान खुफिया विभाग की ओर से ये भी कहा गया था कि विभाग लगातार गैंगस्टरों के पीछे है और उन पर काबू पाने की कोशिशों में लगा हुआ है और अब ये होता हुआ दिखाई भी दे रहा है | क्योंकि पुलिस एक के बाद एक गैंगस्टरों को काबू करने में कामयाब होती दिख रही है |
इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने दिलप्रीत के एक और साथी को पकड़ने में सफलता हासिल की है | वहीं दिलप्रीत के साथी के पकड़े जाने के बाद उससे कई और खुलासे भी हुए हैं | उन खुलासों के बारे में भी आपको बताएंगे | लेकिन उसके साथ ही आपको बता दें कि सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में रहने वाले गैंगस्टरों पर भी काबू पाया जा रहा है | दरअसल वैंकूवर में 14 इंडो-कैनेडियन गिरोह के 14 गैंगस्टर पकड़े गए हैं और उनसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं |
इस गिरोह को सबसे बड़ा इंडो-कैनेडियन गिरोह माना जाता है और अब इसके काबू आने के बाद वैंकूवर पुलिस इसे अपनी बड़ी सफलता मान रही है | वैंकूवर पुलिस को इन गैंगस्टरों से ड्रग्स और नकदी भी मिली है | इन कार्रवाइयों को देखते हुए सवाल ये भी उठता है कि आखिर क्या देश ही नहीं बल्कि विदेश की पुलिस के निशाने पर भी अब गैंगस्टर आ गए हैं और यही कारण है कि अब आए दिन गैंगस्टरों के पकड़े जाने की खबरे सामने आ रही हैं तो क्या अब गैंगस्टरों को अपनी जान के बारे में सोचना चाहिए |
उनको अपनी जान बचाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए | क्योंकि जिस तरीके से पुलिस एक के बाद एक गैंगस्टरों और उनके साथियों को पकड़ रही है उससे तो पुलिस के इरादे गैंगस्टरों के खात्मे के ही लगते हैं | वहीं श्री आनंदपुर साहिब में पकड़े गए दिलप्रीत के साथी से क्या क्या खुलासे हुए हैं | वो क्या साजिश रचने की तैयारी कर रहा था | ये सब जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो पर क्लिक करें
Watch Video
https://youtu.be/6AV4i9YiTLY
