ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले एक दशक से गैंग का बोल-बाला और गैंगस्टर का नाम लगातार सुनने को लगातार मिल रहा है । गैंगस्टर आए दिन किसी न किसी वजह से राजनीतिक हुक्मरानो की तरह सुर्खियों में रहते हैं । कभी फेसबुक पर वीडियो वायरल करके, तो कभी सरेआम गोलियां चलाकर । कभी धमियों के तौर पर सुर्खियों में, तो कभी जेल के भीतर से मोबाइल, या ऩशे से जुडे मामलों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं, औऱ कुछेक ऐसे भी हैं जो पुलिस की कारगुजारी को लाकर सवालों के घेरें में खड़ा कर देते हैं । एक बार फिर विक्की गौंडर को लेकर पुलिस पर सवाल खडे हो गए हैं । पंजाब से हरियाणा तक का सफर तय करके विक्की गौंडर यमुनागर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । औऱ पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई । कहते हैं शेर जब घायल होता है तो और भी खतरनाक हो जाता है. औऱ ठीक ऐसी ही स्थिति में गैंगस्टर विक्की गौंडर भी है. जो यमुनानगर से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला है ।
गैंगस्टर विक्की गौंडर की तलाश रात दिन पुलिस कर रही है. हाल ही में पुलिस को हरियाणा में विक्की गौंडर के छिपे होने की खबर मिली थी । हरियाणा पुलिस ने मौका संभालते हुए एक टीम बनाकर यमुनानगर में सूचना के आधार पर छापेमारी कर दी और शातिर गैंगस्टर पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही फरार हो गया । लेकिन गैंगस्टर की कार की रफ्तार हवा को चीरते हुए जा रही थी । कार में उसके साथी भी सवार थे । इससे पहले की पुलिस गैंगस्टर गौंडर की कार के करीब पहुंचती वो अपनी कार की रफ्तार बढाता चला गया, लेकिन रास्ते में गैंगस्टर की फारचूनर कार यमुनानगर के छछरौली इलाके में पलट गई ।
खुद को बचाने की होड़ में विक्की गौंडर अपने हथियार गाड़ी में छोड़कर वहां से रफ्फूचक्कर हो गया और वहीं पुलिस के हत्थे गौंडर को शरण देने वाला छछरौली का एक ठेकेदार भी काबू किया । जिसकी पहचान भूरा सिंह के रुप में हुई है ।
हरियाणा-पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑरेशन चलाते हुए विक्की गौंडर की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है । कांड के मुख्य आरोपी पंजाब के गैंगस्टर विकी गौंडर के तीन साथियों को पुलिस ने संयुक्त ऑपेरेशन में काबू कर लिया है । इन अपराधियों के पास से विकी गौंडर द्वारा लूटी गई कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं ।
नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी विकी गौंडर के छछरौली जंगल में छुपे होने का शक था, जिसके आधार पर हरियाणा और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में गैंगस्टर विकी गौंडर के तीन साथियों को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने यमुनानगर से सटे सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा पूरे एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाकर अन्य अपराधियों को काबू किया जाएगा।
गौंडर की गाडी बीच रास्ते पलट गई, और हरियाणा पुलिस का मानना है कि गौंडर हरियाणा मे ही है । लेकिन अंदेशा ये भी है कि गौंडर ने अब पंजाब औऱ हरियाणा को छोडकर कहीं और आशियाना तलाश लिया है, औऱ इसीलिए ही शायद वो हरियाणा के रास्ते कहीं औऱ जाने की तैयारी में था- लेकिन कहां?
दहशत के लिए जिसका नाम ही काफी है , उस विक्की गौंडर ने एक बार फिर पुलिस की आंखों में धूल झोंक दी है, पुलिस की रफ्तार कम थी शायद इसी वजह से विक्की गौंडर तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए, लेकिन जिस तरह से गौंडर की गाडी से हथियार बरामद हुए हैं , उससे यह तो साफ है कि गौंडर गिरफ्तारी से बचने के लिए नहीं , बल्कि किसी बडी बारदात को अंजाम देने की फिराक में है ।
जाहिर सी बात है कि सर्दियों के दिन है औऱ पैदल चलकर विक्की और उसके दूसरे साथी ज्याद दूर नहीं जा सकते हैं , और अगर गौंडर यमुनानगर में होता तो शायद अब तक पुलिस के हाथ खाली न होते । पुलिस को गौंडर का पिछा किए हुए घंटों बीत गए हैं और अब अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि विक्की गौंडर ने किसी दूसरे साथी की मदद लेकर यमुनानगर से कूच कर लिया है । लेकिन अब कई सवाल विक्की गौंडर की हरिय़ाणा में होने मौजूदगी ने खडे कर दिए है ।
गौंडर हरियाणा में क्यो
क्या तार हैं हरियाणा में विक्की की मौजूदगी के कितने दिन से विक्की हरियाणा में था
क्या नाभा जेल ब्रेक कांड की साजिश हरियाणा में रचि गई थी
किसी वारदात को अंजाम देने का प्लान बन रहा था
वारदात को अंजाम देने का बाद आया था, जिसका किसी को अभी तक पता नहीं
यमुनानगर में कहीं कोई वारदात को अंजाम देने आया था
किसी और जेल को ब्रेक करने का प्लान बना
गौंडर जेल में बंद साथियों को छुड़ाने की फिराक में
आर्थिक सहायता के लिए हरियाणा आया था
कितना गहरा है भूरा औऱ गौंडर का रिश्ता
तमाम ऐसे सवाल है जो विक्की गौंडर की हरियाणा में होने की मौजूदगी के बाद खडे हो गए है । लेकिन अब गैंगस्टर गौंडर है कहां, कहीं हरियाणा के रास्ते दिल्ली या गाजियाबाद की औऱ गौंडर ने रुख तो नहीं कर लिया । य़ा फिर कहीं ऐसा तो नहीं की हरियाणा से गौंडर यूपी बिहार की और रुख करने वाला था ।
Watch Video
https://youtu.be/UxlY35_ktyY
