Punjab Former Minister Bhullar Arrest
पंजाब के बहुचर्चित डीएम रंधावा आत्महत्या मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। मंडी गोबिंदगढ़ से उनकी गिरफ्तारी की गई। इस कार्रवाई के बाद राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पंजाब के कांग्रेस सांसदों गुरजीत औजला, चरणजीत सिंह चन्नी, धर्मवीर गांधी और सुखजिंदर रंधावा ने संयुक्त रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर, जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग उठाई है। सांसदों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए यह कदम जरूरी है।
21 मार्च को हुई थी आत्महत्या
जानकारी के अनुसार, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की 21 मार्च 2026 को आत्महत्या हुई। इसके बाद भुल्लर पर गंभीर आरोप लगे थे। मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मानसिक दबाव, उत्पीड़न और धमकी जैसे आरोप शामिल थे। बताया जा रहा है कि मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी थी। वहीं दूसरी तरफ मृतक रंधावा का परिवार बार-बार भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। आज सुबह ही परिवार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर सड़क पर बैठने की बात कही थी।
संसद में उठा था ये मुद्दा
सांसदों ने अपने पत्र में यह भी बताया कि इस मुद्दे को संसद में उठाया गया था, जिसके बाद गृह मंत्री की ओर से जांच को केंद्रीय स्तर पर सौंपने का आश्वासन दिया गया था। अब उन्होंने औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द आवश्यक आदेश जारी कर इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जाए, ताकि पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो सके।
अन्य ख़बरें जानें-
Bahadurgarh Horrific Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में कैंटर चालक ने मचाया कोहराम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



