Punjab DGP: पंजाब में सुरक्षा को लेकर डीजीपी गौरव यादव का खुलासा, शरारती तत्व कर रहे अस्थिरता फैलाने की कोशिश

Punjab DGP Gaurav Yadav: पंजाब में सुरक्षा को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भारत-बांग्लादेश विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व राज्य में…

Punjab DGP: पंजाब में सुरक्षा को लेकर डीजीपी गौरव यादव का खुलासा, शरारती तत्व कर रहे अस्थिरता फैलाने की कोशिश

Punjab DGP Gaurav Yadav:

पंजाब में सुरक्षा को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भारत-बांग्लादेश विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल के माध्यम से लगातार धमकियां भेजी जा रही हैं, जिनकी साइबर सेल गहनता से जांच कर रही है। डीजीपी ने बताया कि पंजाब में किसी भी तरह की अशांति को नहीं बर्दाशत किया जाएगा। नशे और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 20 जनवरी से अब तक सीमावर्ती राज्य में 10 हजार से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब में सालाना करीब 700 हत्याएं होती हैं लेकिन हरियाणा और दिल्ली की तुलना में प्रदेश का अपराध दर कम है। तरनतारन सरपंच हत्याकांड का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि विदेशों में बैठे अपराधी सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को पैसों का लालच देकर अपराध में लपेट रहे हैं।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार और नशे की खेप रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया गया है। जालंधर एजीटीएफ रेंज की नई इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई, जिसमें 2.5 करोड़ रुपये का आधुनिक उपकरण 500 तरह के ड्रग्स की पहचान में सक्षम है।

अन्य ख़बरें जानें-

CGC University Mohali: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में कैपजेमिनी के सहयोग से उद्योग-संलग्न प्रौद्योगिकी केंद्र का शुभारंभ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *