Punjab: पंजाब के सीएम मान की कैबिनेट में फैसले, फसल बर्बादी पर 20 हजार, जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू

Punjab Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फोर्टिस अस्पताल के एक कमरे से पंजाब कैबिनेट की बैठक में वर्चुअली भाग लिया. मुख्यमंत्री को 5…

Punjab Cabinet Meeting:

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फोर्टिस अस्पताल के एक कमरे से पंजाब कैबिनेट की बैठक में वर्चुअली भाग लिया. मुख्यमंत्री को 5 सितंबर को तेज़ बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. सीएम मान मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में एडमिट है. मंगलवार को पीएम के आने से पहले वे अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग ली. पंजाब के लुधियाना में सतलुज दरिया का तेज बहाव से अभी भी खतरा बना हुआ है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वे सभी मंत्रियों से बात की.

खेत में मिट्टी है, उसको वह किसान बेच सकता-

इस बैठक में जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू कर दी गई है. कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी. बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी. जिसमें जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू कर दी गई है. इस पॉलिसी के अंतर्गत जिसके खेत में मिट्टी है, उसको वह किसान बेच सकता है. बाढ़ के बाद दरियाओं की गाद किसानों के खेतों में इकट्ठा हो गई है.

पंजाब सरकार फसल नुकसान पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देगी.

जिन किसानों ने सहकारी समितियों या बैंकों से ऋण लिया है, उनके लिए ऋण चुकाने की सीमा 6 महीने बढ़ा दी गई है. 6 महीने तक कोई किस्त नहीं देनी होगी. पंजाब सरकार ने मुर्गी पालन में हुए नुकसान, मवेशियों और मछलियों की मौत पर आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है.

जानें क्या रहे अन्य जरूरी फैसले-

जिन लोगों की मौत बाढ़ के दौरान हुई है, उनके परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. जिन लोगों के घर बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें वित्तीय सहायता मिलेगी.
बाढ़ का पानी उतरने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा. लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे. प्रदेश में पानी उतरने के बाद बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलेगा.
बाढ़ के पानी से स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों का बहुत नुकसान हुआ है. उनका सर्वे करवाकर उनकी मरम्मत करवाई जाएगी. सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार इस संकट के मौके पर सभी पंजाबियों के साथ खड़ी है.
सीएम ने कहा कि ब्यास नदी पहले काफी चौड़ी हुआ करती थी लेकिन अब उसकी चौड़ाई काफी कम हो गई है. इसलिए भी इस नदी ने आसपास के कई इलाकों में बहुत तबाही मचाई.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *