लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब नगर पंचायत चुनाव के दौरान मुल्लांपुर दाखा में अकाली प्रधान की सास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीडित महिला ने बताया कि जब वो वोट डालने गई थी तो उस पर और उसके भाई पर कुछ लोगो ने हनला कर दिया था।
जिस कारण वो जख्मी हो गई है। इस पर मनप्रीत अयाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम के चुनावों के दौरान अपने गुंड़ो को बुलाया हुआ है और कांग्रेस इन चुनावों में धक्केशाबी कर रही है। किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना अच्छी बात नहीं है, चाहे वो किसी भी दल के साथ संबंधित हो। इसके इलाव उन्होने प्रशासन से कारवाई की मांग की है।
https://www.youtube.com/watch?v=pUewifgG24E&feature=youtu.be

