लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बीती रात पंजाब के दो शहरों में आग का तांडव देखने को मिला | दो तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं ,एक लुधियाना और दूसरी जांलधर की | लुधियाना में दरेसी मैदान के पास पुराना बाजार क्षेत्र में वेदांता नामक होजरी फैक्टरी में आग लग गई। इस भयानक आग ने फैक्टरी की चारों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से होज़री में पड़ा लाखो का माल जल कर राख हो गया | दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | वहीं जालंधर के लैदर कम्प्लेक्स के नजदीक रबड़ की फैक्ट्री में देर रात करीब डाई बजे के करीब आग लग गई । जिसमे दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । फिलहाल इस आग से किसी का जानी नुकसान नही हुआ है लेकिन फैक्ट्री की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है और फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया ।
पंजाब के दो शहरों में दिखा आग का ताडंव
लुधियाना में होज़री फैक्ट्री में लगी आग
जालंधर की रबड़ फैक्ट्री आई आग की चपेट में
लाखों का सामान जलकर खाक
Watch Video
https://youtu.be/EkgYLr20oU4
