ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोहाली में खेले गए IPL के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया | टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने गौतम गंभीर के अर्धशतक की बदौलत पंजाब के सामने 167 रनों का लक्ष्य दिया |
केएल राहुल-नायर ने खेली विस्फोटक पारी
जवाब में पंजाब की टीम ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की रिकॉर्ड अर्द्धशतक की बदौलत 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली | राहुल के अलावा युवा बल्लेबाज करुण नायर ने भी 50 रनों की शानदार पारी खेली | वहीं युवराज 22 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना सके |



