पंजाब विधानसभा में उठा बिजली की महंगी दरों का मुद्दा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन है | विधानसभा में अकाली-बीजेपी विधायकों ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को मुद्दा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन है | विधानसभा में अकाली-बीजेपी विधायकों ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को मुद्दा उठाया और सरकार को घेरने की कोशिश की | बिजली की महंगी दरों के खिलाफ अकाली-बीजेपी विधायकों ने सदने से वॉकआउट भी किया | विरोध करने वाले विधायकि काले कपड़े पहन कर सदन में दाखिल हुए और इस दौरान उन्होने अपने शरीर पर बिजली के दामों के खिलाफ पोस्टर भी छपवा रखे हुए थे |

विधायकों ने पंजाब सरकार पर बिजली की दरों को लेकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है | अकाली विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया ने पंजाब सरकार पर गरीब और दलित वर्ग से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया | अकाली विधायकों का कहना है कि, गरीब और एससी, एसटी वर्ग से सरकार करोड़ों रुपए वसूल कर रही है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *