Punjab AAP MLA Resigned:
पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. सुक्खी रविवार सुबह बंगा के गुरुद्वारा राजा साहिब रसोखाना पहुंचे और इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी राजा साहिब अस्थान के प्रति गहरी आस्था है। इस फैसले की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर सांझा की है।
Punjab AAP MLA Resigned, सीएम से थे नराज-
बताया जा रहा है कि कि हाल ही में पावन स्वरूपों से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयानों से वह नाराज चल रहे थे। उन्होंने लाइव में स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजा साहिब के सम्मान के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। विधायक सुक्खी ने कहा कि वह कैबिनेट मंत्री के रैंक और चेयरमैन कन्वीनर के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
आप नेता ड़ॉ. सुक्खी के बारे में-
शहिद भगत सिंह नगर के बंगा में पैदा हुए डॉ. सुखविंदर सिंह सुख्खी ने 2017 में राजनीति में कदम रखा। 2017 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट से चुनाव जीता था। 2022 में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था।
2025 में उन्होंने आप का हाथ थामा था।



