आज के दिन हुआ था पुलवामा हमला, 40 वीर जवान हुए थे शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आज पुलवामा आतंकी हमले के एक साल पूरे हो गए। आज का दिन पुलवामा हमले की वजह से हमारे देश के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आज पुलवामा आतंकी हमले के एक साल पूरे हो गए। आज का दिन पुलवामा हमले की वजह से हमारे देश के लिए किसी काले दिन से कम नहीं है। आज ही के दिन आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में भारत मां के 40 वीर जवान शहीद हुए थे।

पुलवामा हमले के बरसी पर सीआरपीएफ ने अपने जवानों को याद किया है। पुलवामा अटैक में शहीद हुए अपने जवानों को याद कर सीआरपीएफ ने ट्वीट के जरिए शहीदों को नमन किया और एक शेर के जरिये बताया कि उन्हें अपने अपने जांबाजों पर इतना गर्व था कि शहादत पर ज्यादा देर तक वे रोए भी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *