ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीजेपी पूरे प्रदेश की सभी 10 सीटों को जीतने का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में बीजेपी प्रत्याशियों का विरोध भी देखऩे को मिल रहा है। पंचकूला में एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार रतन लाल कटारिया का लोगों ने विरोध किया।
आलम ये हुआ की कटारिया को जनसभा को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा, दरअसल रामगढ़ में सभा के दौरान मंच के पास खड़े होकर लोगों ने कटारिया से सवाल पूछने शुरू कर दिये | मामले को बढ़ता देख कटारिया जनसभा को संबोधित किये बिना ही निकल लिये | जिसके बाद लोगों ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए |
Watch Video
