अनिल विज बोले-CAB का विरोध करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, देश की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, देश की संसद द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों को देश की जनता कभी क्षमा नहीं करेगी।

आगे कहा कि, देश के विभिन्न भागों में प्रायोजित दंगे करवाए जा रहे हैं, उनकी इस प्रकार की कारगुजारी के लिए देश की जनता उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगी और उनकी जांच भी करवाई जानी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आने वाले हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, फॉरसी तथा ईसाइ सम्प्रदायों के लोगों को भारत सरकार ने नागरिकता एवं अन्य सभी अधिकार प्रदान किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *