कृष्णपाल गुर्जर का फिर हुआ विरोध, फरीदाबाद में गुर्जर के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ जनता का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा | फरीदाबाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ जनता का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा | फरीदाबाद लोकसभा में शहर से लेकर गांव तक गुर्जर के खिलाफ लोगों में आक्रोश पनपता ही जा रहा है | इस बार विरोध की जो तस्वीरें फरीदाबाद शहर से सामने आई हैं | उसने गुर्जर के सांसद रहते 5 साल में कितना विकास किया, उसका रिपोर्ट कार्ड पेश किया है |

गुर्जर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले न्यू भुपानी कॉलोनी के ये लोग पानी, सीवरेज, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरुम हैं | इनका कहना है कि, पिछले कई महीनों से वो सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानियों को हल करवाने के लिए किसी भी तरह का कोई कदम उठाया नहीं गया।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *