#PU का ‘दंगल’ : नामांकन खत्म, 7 सितंबर को विजेताओं की घोषणा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में गहमागहमी देखने को भी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में गहमागहमी देखने को भी मिल रही है। जितने चेहरे उतने तरह के कयास। हालांकि यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कौन बनेगा PU का ‘दबंग’।

  • पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू।
  • सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक चला नॉमिनेशन का सिलसिला।
  • स्क्रूटिनी के बाद फाइनल लिस्ट का होगा डिस्प्ले।
  • शनिवार को पदों के साथ प्रत्याशियों की घोषणा।
  • चुनाव सामग्री के इस्तेमाल पर रोक, डोर-टू-डोर कैम्पेन जारी।
  • 15 हजार छात्र कर सकेंगे चुनाव में मतदान।
  • पिछले साल 60 फीसद हुआ मतदान।
  • संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर।
  • छोटे और बड़े छात्रसंघों की संख्या 21 
  • PU में कुल 87 डिपार्टमेंट, हर डिपार्टमेंट में बूथ की व्यवस्था।
  • बाहरी लोगों पर पैनी नजर, दूसरे कॉलेज के छात्रों का प्रवेश निषेध।
  • आईडी कार्ड के साथ दाखिल होने पर अनुमति।
  • 7 सितंबर को दस बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी शुरू।
  • 11.30 बजे खत्म हो जाएगा मतदान, दोपहर 2 बजे होगी मतगणना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *