ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिख फॉर जस्टिस ने रेंफरेंडम 2020 का मुद्दा उठाया हुआ है जिस कारण 2 अगस्त को लंदन में इनके खिलाफ रैली निकाल कर विरोध किया जाएगा। विरोध कर रहे सिख संगठनों का कहना है कि सिख फॉर जस्टिस सिख समुदाय में बांटने में लगी है हुई पर वो अपने इस उद्देश्य में कामयाब नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही यूके में सिख थिंक टैंक ने इसका बायकाट करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि सिख फॉर जस्टिस की तरफ से सिख रेंफरेंडम 2020 के मुद्दे में भाग लेने के लिए पंजाब के नौजवानों को वीजा भी मुहैया करवाया जा रहा है। इस मामले में यूके बेस्ड नैशनल काऊंसिल ऑफ सिखस का कहना है कि विदेश में काफी तादाद में सिख रहते है और वो अपनी सोच भी रखते है विदेश में रहते हुए सिख काम पर ज्यादा ध्यान देते है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि लंदन इवैंट को पूरी तरह से बायकाट किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ गुरुद्वारा गुरु नानक, बैडफोर्ड के ट्रस्टी सुखपाल सिंह गिल का कहना है कि गुरूसभा कभी भी इन जैसों की साथ नहीं देती है जो देश को बांटना चाहते हो। कुछ लोग सिखों को भटकाने में लगी हुई है पर वो अपने इस मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। कौंसलर चरण कंवल सिंह सेखों का कहना है कि उनके समुदाय के कुछ लोग विदेश में रह भारत को बांटना चाहते है हमारे गुरूओं ने हमें ये शिक्षा नहीं दी थी। सिख हमेशा देश को मजबूत देखना चाहते है ना की बांटना पर कुछ ऐसे लोग है जो देश को बांटने में लगे हुए है। पर वो अपने इन घिनौने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएगे।


