ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खालिस्तान की मांग को लेकर सिख भाईचारे से अलग गर्मख्यालियों की तरफ से लंदन में बड़े स्तर पर रेफरेंडम 2020 के सहयोग से रैली की गई। गौरतलब है कि पंजाब में इस रैली को लेकर काफी प्रदर्शन हुआ। साथ ही शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर रैली के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वहीं दूसरी तरफ लंदन में भी इस रैली के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार लंदन के मेयर सादिक खान ने इस रैली को करने के लिए मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि ये रैली 3 बजे से 6 बजे तक की गई थी। इस दौरान लंदन में रह रहे भारतीय भाईचारे के लोगों को लंदन में रैफरेडम 2020 रैली का विरोध किया।
गौरतलब है कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य ये था कि पंजाब की स्वतंत्रता के लिए रेफरेंडम को लेकर जागरूकता फैलाना था। पर इस रैली का हर जगह विरोध हुआ। इतना ही नहीं लंदन में भी इस रैली का विरोध हुआ।


