ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार से पहले से ही जनता काफी नशे और कर्ज के कारण काफी परेशान हो गई है पर अब पंजाब सरकार के ही मुलाजिम भी इनसे ऊब गए है। सूत्रों से पता चला है कि मुलाजिम बीजेपी अकाली सरकार के दौरान भी काफी परेशान थे उस समय भी उनकी मुश्किलें हल नहीं हुई थी कैप्टन अमरिंदर को भी सत्ता हासिल होने के बाद भी मुलाजिमों की समस्याए हल नहीं हुई है।
कभी उनकी समस्याए खत्म भी होगी इस बात की उन्होने उम्मीद भी छोड़ दी है। सूत्रों से पता चला है कि अपनी समस्याओं के कारण मुलाजिम पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे है। इस मोर्चे के लिए 18 जत्थेबंदियों ने पंजाब मुलाजिमों के लिए सांझा मंच का आयोजन किया है।
इस सांझा मंच के कन्वीनर ने अपील की है सभी मुलाजिम इस मंच के लिए 25 अगस्त को जरूर आए। साथ ही इस दौरान वो पंजाब सरकार का घेराव करेंगे। साथ ही इस दौरान विकास टेक्स को बंद करने, छठे वेतन कमीशन की रिपोर्ट, और डोप टेस्ट को बंद कराने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ आर पार होगें। गौरतलब है कि इस सांझा मंच के दौरान 18 जत्थेबंदियां सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।


