कठुआ गैंगरेप कांड पर नरेंद्र मोदी को विदेश में सहनी पड़ी आलोचना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन में हुए जबरदस्त विरोध ने भारत की साख़ को धक्का लगा है। बेशक मोदी का पहले भी विदेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन में हुए जबरदस्त विरोध ने भारत की साख़ को धक्का लगा है। बेशक मोदी का पहले भी विदेश यात्रा का विरोध हुआ है पर इस बार ये विरोध भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर हुआ है। विरोध करने वालों में सिख, मुस्लमान और हिंदूओं की जत्थेबंदियां के इलावा कई स्थानिक लोग भी शामिल थे।

narendra modi

इस विरोध के कारण भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया में इसका ध्यान खींचा है। इस विरोध की गंभीरता ये है कि संयुक्त राष्ट्र के मुखी ओटो निओ गुटेरेस के बाद राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुखी क्रिस्टीन लैगार्ड ने भी रोष जाहिर किया। लैगार्ड  ने कहा कि कठुआ कांड को शर्मनाक है।

Narendra Modi

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि मोदी को औरतों की सुरक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस वारदात  ने भारत का सिर शर्म से झुका दिया है। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 53 राष्ट्रमंड़ल देशों में होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए गए है। इस दौरान कठुआ गैंगरेप मामले के कारण नरेंद्र मोदी को आलोचना सहन करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *