न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :

दीपिका पादुकोण की संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती का अभी सिर्फ पोस्टर रिलीज़ हुआ था, पर विवाद उसके साथ ही चला आया| राजस्थान के अलग अलग शहरों में फिल्म का विरोध हो रहा है|
राजपूत करणी सेना इस विरोध को लेकर चर्चा में पहले भी आ चुकी है| उनका कहना है की फिल्म में पद्मावती के चरित्र को लेकर झूठी कहानी पेश की गई है| राजस्थान में शूटिंग के दौरान भी ऐसा विरोध देखने को मिला था|

