Himachal News: हिमाचल के बद्दी में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्पा सेंटरो से 17 लड़कियों रेस्क्यू

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पिछले कुछ समय से स्पा सेंटरो में चल रहे देह व्यापार का बद्दी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।…

Himachal News: हिमाचल के बद्दी में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्पा सेंटरो से 17 लड़कियों रेस्क्यू

Himachal News:

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पिछले कुछ समय से स्पा सेंटरो में चल रहे देह व्यापार का बद्दी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बद्दी पुलिस ने देर शाम बद्दी में चल रहे चार (Himachal News) स्पा सेंटरो में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 17 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

चार जगह एक साथ रेड़-

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बद्दी क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला बद्दी के दिशा-निर्देशानुसार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा एक सुनियोजित अभियान के तहत बद्दी के दावत चौक के पास स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स में चल रहे निम्नलिखित चार स्पा सेंटरों –
1. A One Spa Center
2. The Gateway Saloon & Spa Center
3. The relief Spa Center
4. Jannat saloon & Spa Center

पर एक साथ छापेमारी (रेड) की गई। इस कार्रवाई के दौरान चारों स्पा सेंटरों से 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। उक्त सभी स्पा सेंटरों से संबंधित 6 अभियुक्तों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3 व धारा 4 के अंतर्गत पुलिस थाना बद्दी में कुल 4 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं तथा मामलों में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Tarntaran Drug Smuggling: तरनतारन में पुलिस ने ड्रग तस्करी में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.23 किलो हेरोइन बरामद

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *