CHANDIGARH में प्रोपर्टी डीलर पर हमला, बीच सड़क पर लोहे की रोड से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

चंडीगढ़, 1 अगस्त चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की सबसे व्यस्त शास्त्री मार्केट में एक प्रोपर्टी डीलर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया गया। कार…

चंडीगढ़

चंडीगढ़, 1 अगस्त

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की सबसे व्यस्त शास्त्री मार्केट में एक प्रोपर्टी डीलर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया गया। कार से घेरकर पहले उसे रोका गया, फिर जबरन गाड़ी से बाहर निकाला। बाहर आते ही उसपर लात-घूंसे और डंडे बरसाए। काफी देर बीच सड़क मारपीट चलती रही। “घटना का 1 मिनट 22 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दर्जन से अधिक युवक अकेले युवक को कभी दौड़ाकर तो कभी सड़क पर गिराकर रॉड से पीटते हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रोपर्टी कारोबारी का कुछ लोगों से पैसो लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर उनका रास्ता रोका और बीच सड़क पर हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई केस नहीं किया। पुलिस का कहना है कि हमें कोई शिकायत ही नहीं मिली।

 अन्य खबरें जानें-

FARIDABAD ट्रैफिक पुलिस ने दिया हरियाली का संदेश, सोहना टी-पॉइंट पर किया पौधारोपण, युवाओं को किया प्रेरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *