ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल ने आला अधिकारियों को दो टूक में कह दिया है कि प्रदेश में प्याज का रकबा बढ़ाया जाएगा। सीएम ने कहा है कि संबंधित विभाग इसके लिए योजना बनाएं और यूनिवर्सिटियों के अधिक एरिया में प्याज उगाया जाए। इसके लिए सीएम ने साफ तौर पर कह दिया है कि चाहे रबी हो या खरीफ राज्य में प्याज का रकबा बढ़ना ही चाहिए।
बता दें कि हरियाणा में फिलहाल रबी- खरीफ दोनों सीजन में करीब 32 हजार हेक्टेयर में प्याज उगाया जाता है। अब इसे 50 हजार हेक्टेयर करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर कृषि विभाग, बागवानी विभाग, बागवानी विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय जल्द से जल्द योजना बनाकर सरकार को सौंपेंगे।

