ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार को घेर रहा है। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। एक ओर जहां उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था की निंदा की है, वहीं सीएम योगी पर सवाल खड़े किए है।
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019
प्रियंका वाड्रा ने एक के बाद एक ट्वीट जारी कर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
गम्भीर अपराधों में यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गयी है
2 वर्षों में 9225 अपराधी गिरफ़्तार हुए और 81 मारे गये हैं |रासुका में प्रभावी कार्यवाही कर लगभग 2 अरब की सम्पत्ति ज़ब्त की गयी है
डकैती, हत्या, लूट एवं अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है https://t.co/DE9KmtRBtK— UP POLICE (@Uppolice) June 29, 2019
बता दें प्रियंका पहले भी यूपी में बढ़ रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार को गेर चुकीं हैं। इससे पहले उन्होंने यूपी में महिलाओं के प्रति बढ़ते रहे अपराधों की निंदा की थी।
