ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में काम नहीं कर रही हैं, बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है। फिलहाल वो हॉलीवुड सीरीज ‘Quantico’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। Quantico में प्रियंका का कभी नहाने का सीन वायरल होता तो कभी को-स्टार के साथ अंतरंग सीन को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जाता है।
न्यूयॉर्क में ‘Quantico : Season 3’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका को को-स्टार एलन पॉवेल को किस करना था। प्रियंका ने एलन को इस तरह से किस किया कि लोग भौंचके रह गए। प्रियंका-एलेन का यह किसिंग सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स कयास भी लगा रहे हैं कि कहीं एलेन ही तो प्रियंका के मिस्टर परफेक्ट तो नहीं।
हालांकि बाद में साफ हो गया कि प्रियंका-एलन के बीच कोई अफेयर नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर सिर्फ शूटिंग का हिस्सा था। शूटिंग के दौरान प्रियंका ने काफी बोल्ड ड्रेस पहन रखा है। जमा देने वाली ठंड में प्रियंका का स्टाइल उनके कर्ली हेयर्स के साथ खूब जम रहा है। ‘Quantico : Season 3’ की शुरूआत 3 अप्रैल से हो रही है।

