#Breaking: Priya Prakash ने लगाई Supreme Court से गुहार​, 20 फरवरी को सुनवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रिया प्रकाश वारियर कुछ दिनों से चर्चा में है । उनकी फिल्म के एक गाने की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रिया प्रकाश वारियर कुछ दिनों से चर्चा में है । उनकी फिल्म के एक गाने की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई । लेकिन अब नई ख़बर यह आ रही हैं कि, फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के गाने के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाकर कई जगहों पर फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर पर एफआईआर दर्ज की गई है ।

इसके चलते अब प्रिया ने SC में एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है । याचिका में उन्होंने कहा है कि ओरु ओदार लव के गाने के गलत अनुवाद को आधार बनाकर कुछ लोगों ने केस दर्ज करवाए हैं। अपनी याचिका में उन्होंने आशंका जताई है कि गैर मलयाली भाषी दूसरे राज्यों में भी ऐसे केस दर्ज किए जा सकते हैं।

बता दे कि प्रिया प्रकाश के वकील ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है। जिसके बाद कोर्ट ने इस पर सुनवाई का भरोसा दिया है। मामले पर 20 फरवरी को सुनवाई होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *