ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद की डबूआ कालोनी में एएनडी नाम के स्कूल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने कुछ ही देर में पड़ोस की एक कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई थी |एएनडी स्कूल में लगी आग से वहां सो रही महिला और उसके दो बच्चों और एक महिला की धुएं में दम घउटने से मौत हो गई।
आग बिजली के मीटर से लगना बताया जा रहा है। स्कूल में लगी से वहां रह रही नीता उसका पांच साल का बेटा लक्की और बेटी यशिका बुरी तरह से झुलस गए थे। झुलसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


