ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिन प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क हादसों के कारण कोई ना कोई इन सड़क हादसों का शिकार हो रहा है।
ऐसा ही एक और भयानक सड़क हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से सामने आया है जहां पर बस के पलट जाने से 35 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कुंगी के नजदीक बस पलट जाने के कारण बस नाले में जा गिरी। जिस कारण इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि इस हादसे के कारण 35 लोग गंभीर जख्मी हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


