संगरूर जेल का काला खेल, कैदियों ने वीडियो बनाकर किया खुलासा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की जेलें अकसर सुर्खियों में रहती है और एक बार फिर ऐसी ही खबर संगरूर से हैं | जहां से कैदियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की जेलें अकसर सुर्खियों में रहती है और एक बार फिर ऐसी ही खबर संगरूर से हैं | जहां से कैदियों ने एक वीडियो वायरल कर जेल प्रशासन और सरकार की तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है |  जेल में चलने वाले काले खेल को लेकर अक्सर ही कई खुलासे होते रहते हैं और ऐसा ही एक और खुलासा हुआ है संगरूर की जेल को लेकर | जहां कैदियों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमें कैदी जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली के साथ साथ जेल में रिश्वतखोरी और धक्केशाही का खुलकर जिक्र कर रहे हैं |

 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मानो पुलिस के हाथ पैर फूल गए और आनन फानन में हरकत में आते हुए पुलिस ने जेल में जांच शुरु की | जब इस सबन्ध में जेल के अंदर जाने के लिए टीम ने कोशिश की तो जेल के अंदर एसपीएच ,डीएसपी और एस एच ओ की टीम इस मामले की जांच के लिए घंटो डेरा डाले रही और मीडिया को दूर रखा गया एसएसपी संगरुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कारवाई होगी |

इससे पहले भी पंजाब की कई जेलों से इस तरह की तस्वीरें सामने आ चुकी है साथ ही बड़ा सवाल जेल मंत्री के तमाम दावों के साथ साथ जेल प्रशासन के दावों पर भी उठता है लेकिन हालात ऐसे हैं कि कुछ भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा | खुद सुनिए, जेल की कहानी खुद कैदियों की ज़ुबानी |

Watch Video

https://youtu.be/s4iVttJ5y9Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *