जेल में बंद कैदियों में फैल रहा एड्स !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की जेलों में भी अब कैदी सुरक्षित नहीं रह गए है। जेल में बंद कैदी कई बीमारियों से ग्रस्त होने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की जेलों में भी अब कैदी सुरक्षित नहीं रह गए है। जेल में बंद कैदी कई बीमारियों से ग्रस्त होने के साथ ही एड्स के मरीज भी बनते जा रहे है। हाल ही में हरियाणा की तीन जेलों में बंद 6 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब जो तथ्य सामने आए है, वो काफी चौकाने वाले है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जींद की जिला जेल में चलाए गए विशेष जांच अभियान में काफी चौकाने वाले आंकड़े सामने आए है। जेल में बंद 700 कैदियों में से करीब 350 कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि जेल में बंद कैदियों में 6 एचआईवी पॉजिटिव पाए गए।hivइसके साथ ही 16 हैपेटाइटिस यानि काला पीलिया के मरीज भी मिले है। इसके अलावा 3 केस वेनरल रिसर्च लेबोरेट्री यानि सेक्सुअल इंफेक्शन के मिले है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि जांचे गए मरीजों में से 45 के करीब महिला बंदी भी शामिल है, लेकिन सभी महिला बंदी पूरी तरह से स्वस्थ है। अभी 300 के करीब कैदियों की जांच होना अभी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जेल के कैदियों में मिले एचआईवी पॉजिटिव में से केवल एक ही कैदी को उसकी बीमारी के बारे में पता था, जबकि बाकी कैदियों को अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। jailअब सवाल ये उठता है कि जेल में बंद कैदियों में एचआईवी कैसे फैल रहा है। कहीं जेल में वो कोई गलत कार्य या फिर नशा तो नहीं कर रहे, जिससे वो एचआईवी के शिकार होते जा रहे है। खैर इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को कोई विशेष अभियान चलाकर पूरे हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए, जिससे वहां बंद कैदियों में फैल रही बीमारी का समय से पता चल सके और सरकार उनका इलाज करा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *