PM Modi Srilanka Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका यात्रा पर हैं. शनिवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात करने पहुंचे. यहां उनका स्वागत लाल कालीन पर तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया.
वह थाईलैंड की यात्रा के बाद कल रात श्रीलंका पहुंचे. आज यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमरसिंघे से भी मुलाकात करेंगे. मोदी थाईलैंड की दो दिवसीय यात्रा के बाद शुक्रवार रात श्रीलंका पहुंचे. छह श्रीलंकाई मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया.
अधिकारियों के मुताबिक पहली बार श्रीलंका ने किसी मेहमान नेता का इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर ऐसा भव्य स्वागत किया गया है. इंडिपेंडेंस स्क्वायर श्रीलंका के ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल करने की स्मृति में बनाया गया है.PM मोदी का यह तीसरा श्रीलंका दौरा है. इससे पहले वे 2015 और 2019 में श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live





