Manipur New Government: मणिपुर में एक साल से लागू राष्ट्रपति शासन होने जा रहा खत्म, नए सीएम के लिए राज्यपाल के पास पेश किया दावा, जानिए कौन है नए सीएम

Manipur New Government: मणिपुर में करीब एक साल से लागू राष्ट्रपति शासन खत्म होने जा रहा है. फरवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह…

Manipur New Government: मणिपुर में एक साल से लागू राष्ट्रपति शासन होने जा रहा खत्म, नए सीएम के लिए राज्यपाल के पास पेश किया दावा, जानिए कौन है नए सीएम

Manipur New Government:

मणिपुर में करीब एक साल से लागू राष्ट्रपति शासन खत्म होने जा रहा है. फरवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे और उसके बाद भड़की हिंसा के चलते राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. इस दौरान राज्य का प्रशासन सीधे केंद्र सरकार और राज्यपाल के (Manipur New Government) जरिए चलाया गया था. अब बुधवार को एनडीए विधायक दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Manipur New Government, नए सीएम खेमचंद सिंह-

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने बताया कि खेमचंद सिंह के नेतृत्व में एनडीए का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन (लोक भवन) पहुंचा. इस मुलाकात में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ भी मौजूद थे. सबसे खास बात यह रही कि राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल जैसे कुकी-जो बहुल जिलों के दो विधायक भी शामिल थे, जो राज्य में समावेशी राजनीति की ओर एक बड़ा संकेत है.

अन्य ख़बरें जानें-   Ghaziabad Suicide: गाजियाबाद में भयानक वारदात, 16, 14 और 12 साल की बहनों ने एक साथ दी जान, कोरियन गेम बताया जा रहा कारण

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *