President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

President Draupadi Murmu in Punjab University: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस समारोह…

President Draupadi Murmu in Punjab University: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस समारोह में 2024 में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पदक, पुरस्कार एवं उपाधियां प्रदान की गईं. इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया समेत कई अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद हैं.(President Draupadi Murmu attended the 72nd convocation of Punjab University news in hindi)

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने निशानेबाज मनु भाकर और गायिका जसपिंदर नरूला को सम्मानित किया. इस बीच अपने भाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं यहां सम्मान पाने वाले सभी छात्रों को बधाई देती हूं।

इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब राजभवन में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया. उन्होंने पंजाब राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक समूह फोटो भी खिंचवाई, जिससे यह अवसर सचमुच यादगार बन गया.

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को संबोधित करने वाले देश के 6वें राष्ट्रपति होंगी. इससे पहले, प्रणब मुखर्जी, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, ज्ञानी जैल सिंह, नीलम संजीव रेड्डी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी यहां दीक्षांत भाषण दिया था.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *