चंडीगढ़ में हरियाणा चुनाव आयुक्त राजीव रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के चलते प्रदेश के सभी उपायुक्तों-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए नए वोट बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें |
प्रदेश के सभी टोल नाकों पर भी वोट बनवाने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल का प्रचार-प्रसार करें | इसके अलावा पहली बार 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं को वोट बनवाने और वोट डालने के महत्व का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम का किया जाए | ताकि वो दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सके |
Watch Video
