ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट है । सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं इसका सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। सानिया पहले ही कह चुकी हैं कि वो और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं और उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा ।
इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की गुड न्यूज़
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें तीन टी-शर्टं हैं । इसमें एक टी-शर्ट होने वाले बच्चे की है, जिसके नीचे मिर्जा-मलिक लिखा हुआ है । इस फोटो में दूध की एक बोतल भी है । फोटो का कैप्शन है । सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए बड़े ही अनोखे अंदाज में इस गुड न्यूज़ को बताया ।


