लुधियाना में गर्भवती महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप, गले पर मिले निशान, पुलिस ने पति-दादा को किया गिरफ्तार

लुधियाना, 8 सितंबर लुधियाना में 25 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। मायके वालों…

लुधियाना

लुधियाना, 8 सितंबर

लुधियाना में 25 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। मायके वालों ने उसके पति पर हत्या आरोप लगाते हुए कहा कि इसने पहले मारपीट की, फिर गला घोंटकर मार डाला। उन्होंने कहा कि उसे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।मृतका की पहचान हरप्रीत कौर निवासी गांव बुर्ज लिट्टां के नाम से हुई।

पुलिस ने उसके पति जसप्रीत सिंह और दादा जोगिंदर सिंह को हिरासत में लिया है। थाना सुधार पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भेज दिया है।

घरेलू विवाद से परेशान थी हरप्रीत

मायके वालों के मुताबिक, हरप्रीत कौर पिछले कुछ समय से घरेलू झगड़ों को लेकर परेशान थी। इसी वजह से वह अपने मायके गांव घूंघराणा, अहमदगढ़ मंडी चली गई थी। परिजनों का कहना है कि रविवार को उसका पति जसप्रीत उसे समझाकर वापस बुर्ज लिट्टां ले आया था। बताया गया कि इस दौरान उसने नशा छोड़ने का भरोसा भी दिया था।

नशे की हालत में घर पहुंचा पति

हरप्रीत के मायके वालों का आरोप है कि सोमवार रात जसप्रीत कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद उसने हरप्रीत के साथ मारपीट की और फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

हरप्रीत के मायके वालों ने दावा किया कि उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उनका आरोप है कि पति ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हरप्रीत ने आत्महत्या की थी, तो शव को छत से नीचे किसने उतारा?। मायके वालों ने कहा कि वह तीन महीने की गर्भवती थी और परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर उम्मीदें थीं। लेकिन एक रात में ही हरप्रीत के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी भी खत्म हो गई।

चाचा बोला– पति दहेज के लिए मारता था

मृतका के चाचा जोगा सिंह का कहना है कि उसका पति उसे पैसे व दहेज के लिए मारता रहता था। कल रात को 12 बजे उसने बेटी को पीटा और रात 2 बजे उनको फोन आया कि इसकी तबीयत सीरियस है। जब उनके घर पहुंचे तो लड़की को मंजे पर लेटाकर रखा था। उसके गले में भी निशान थे और उसके पीठ पर भी निशान हैं।इसके अलावा पैर का अंगूठा तोड़ा हुआ है। उनका कहना है कि बेटी को पीट-पीटकर मारा गया है। जोगा सिंह ने बताया कि लड़की तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। कल ही वो अस्पताल से स्कैनिंग करवाकर आई थी। इस संबंध में उसने अपनी मां को बताया था।

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना सुधार प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।

 अन्य खबरें जानें –

बठिंडा में वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 220 पुलिसकर्मियों ने की छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *