ससुराल वाले कर रहे थे बुलेट की मांग तो युवती ने उठाया ये कदम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभी हाथों का चूड़ा भी नहीं उतरा था कि दहेज की बलि  एक और बेटी चढ़ गई। ऐसा ही ताजा मामला गुरदासपुर से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभी हाथों का चूड़ा भी नहीं उतरा था कि दहेज की बलि  एक और बेटी चढ़ गई। ऐसा ही ताजा मामला गुरदासपुर से सामने आया है जहां पर दहेज कम लाने के कारण 21 साल की गर्भवती युवती को तंग परेशान किया जाता था जिस कारण उसने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

suicide

बता दें कि मनदीप कौर नाम की युवती को उसके ससुराल वाले दहेज कम लाने के कारण इतना तंग परेशान किया जाता था कि उसने परेशान हो कर आत्हत्या करली। मृतका मनदीप कौर 4 महीने से गर्भवती थी और 8 महीने पहले ही उनकी शादी सिमरजीत सिंह के साथ हुई थी।

suicide

जो की फ़ौज में नौकरी करता है, शादी के कुछ महीने बाद ही मनदीप कौर को दहेज कम लाने पर तंग परेशान किया जाने लगा था। ससुराल वाले मनदीप से बुलेट लाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर मनदीप कौर के साथ मारपीट भी की जाती थी।

suicide

2 दिन पहले ही मनदीप कौर का पति घर आया और इसके मनदीप कौर के साथ मारपीट की जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घऱ वालों के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *