लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: ब्रिटेन में पहली बार सांसद सिख महिला प्रीत कौर गिल को विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने पदोन्नत करके उनको छाया कैबिनेट बनाया गया है।
जानकारी अनुसार नये साल पर जो फेरबदल किया गया है उसमें गिल को अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए छाया मंत्री के तौर पर पदोन्नत किया गया है।
आपको बता दें कि छाया कैबिनेट वरिष्ठ सांसदों का एक दल होता है जिसमें सरकार के कैबिनेट को आईना दिखाने के लिए एक नेता चुना जाता है।


